पटना : तेजस्वी यादव को नहीं देनी चाहिए नैतिकता की दुहाई : संजय सिंह

Updated at : 14 Oct 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव को नहीं देनी चाहिए नैतिकता की दुहाई : संजय सिंह

पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि भ्रष्टाचार में कानूनी कार्रवाई का सामना करने के बाद भी वह दूसरों से नैतिकता की बात कर रहे हैं. ज्ञान बांटने से पहले उनको अपने परिवार से जुड़े तथ्यों को याद करना […]

विज्ञापन
पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि भ्रष्टाचार में कानूनी कार्रवाई का सामना करने के बाद भी वह दूसरों से नैतिकता की बात कर रहे हैं.
ज्ञान बांटने से पहले उनको अपने परिवार से जुड़े तथ्यों को याद करना चाहिये. आपके परिवार के सदस्यों के ऊपर जितने मामले दर्ज हैं उसे देखते हुए आपको राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए . संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार की गंदगी में फंसे होने के बावजूद सत्ता की अभिलाषा रखते हैं.
अब तो यह भी नहीं पता कि अगले चुनाव में उनका प्रवास कहां रहेगा. तेजस्वी यादव के परिवार में आॅल इज वेल नहीं है. इस परिवार का इतिहास तो खाकी को अपराधियों के हाथाें बेइज्जत कराने का रहा है़ तेजस्वी आज पुलिस के खिलाफ जो हमदर्दी दिखा रहे हैं इससे बेहतर है कि वह लालू के 15 साल के शासन को याद कर लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन