पटना : आरोपित ठेकेदार घर छोड़ कर हुआ फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज में मोना सिनेमा हॉल के पीछे मकान की छत से राजमिस्त्री चिना दास (30) को बुधवार की देर रात धक्का दे दिया गया. छत से नीचे गिरे राजमिस्त्री के सिर में गंभीर चोट आयी है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. वहां इमरजेंसी वार्ड में […]
विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज में मोना सिनेमा हॉल के पीछे मकान की छत से राजमिस्त्री चिना दास (30) को बुधवार की देर रात धक्का दे दिया गया. छत से नीचे गिरे राजमिस्त्री के सिर में गंभीर चोट आयी है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. वहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. कुछ देर बाद उसकी मौत हाे गयी.
दरअसल घटना के दौरान आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिस पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने उसे घायल हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां उसने दम तोड़ दिया. आरोपित घर छोड़कर फरार है. पुलिस तलाश में जुट है. पुलिस के मुताबिक चिना दास राजमिस्त्री है़ बाकरगंज में पिछले कई दिनों से काम कर रहा था. बुधवार की रात को वह बकाया पैसा मांगने गया था. इस दौरान ठेकेदार से उसका विवाद हो गया. मारपीट के दौरान उसे छत से धक्का दे दिया गया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह जांच किया जा रहा है कि धक्का दिया गया है या फिर मारपीट के दौरान गिर गया है. दरअसल चिना दास मूल रूप से गया जिले का रहने वाला है. पटना के भंवर पोखर में काफी दिनों से किराये का मकान लेकर रहता है. वह राजमिस्त्री का काम करता है. इन दिनों जिसके वहां काम कर रहा था, वहां से कई दिनों से पैसा नहीं मिला था. बुधवार की रात जब वह पैसा मांगने गया तो उसके साथ विवाद हो गया. इस दौरान छत से उसे धक्का दे दिया गया है.
पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया :
घटना के बाद डीएसपी टाउन के नेतृत्व में कई जगह छापेमारी की गयी़ पुलिस सूत्रों कि मानें, तो एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया है़ उससे पूछताछ जारी है़ पुलिस टीम भंवर पोखर में भी छापेमारी कर रही है़ वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










