न्यू फरक्का एक्सप्रेस बेपटरी बिहार के पांच लोगों की मौत, नौ लाख मुआवजा की घोषणा, देखें मृतकों की सूची

Updated at : 11 Oct 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
न्यू फरक्का एक्सप्रेस बेपटरी बिहार के पांच लोगों की मौत, नौ लाख मुआवजा की घोषणा, देखें मृतकों की सूची

रायबरेली के निकट बाबापुर के पास डिरेल हुई ट्रेन लखनऊ/नयी दिल्ली/पटना : यूपी के रायबरेली स्थित हरचंदपुर के बाबापुर के पास बुधवार की सुबह 6:05 बजे मालदा टाउन से नयी दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) के इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गये. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि […]

विज्ञापन
रायबरेली के निकट बाबापुर के पास डिरेल हुई ट्रेन
लखनऊ/नयी दिल्ली/पटना : यूपी के रायबरेली स्थित हरचंदपुर के बाबापुर के पास बुधवार की सुबह 6:05 बजे मालदा टाउन से नयी दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) के इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गये. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 38 लोग घायल हो गये. घायलों में से नौ की हालत गंभीर है.
सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे. इनमें चार मुंगेर और एक किशनगंज का निवासी था. मुंगेर के मरने वालों में तीन एक ही परिवार के थे. घायलों में 10 महिलाएं और छह नाबालिग शामिल हैं. गंभीर रूप से घायलों में से चार का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में चल रहा है, जबकि दो एसजीपीजीआई में भर्ती हैं. अन्य को रायबरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की संख्या को लेकर घंटों तक भ्रम की स्थिति बनी रही. एडीजी ने पहले कहा था कि मृतकों की संख्या सात है. इसी प्रकार दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों की संख्या को लकर भी भ्रम रही. पहले कहा गया कि नौ डिब्बे पटरी से उतर गये हैं. हालांकि, बाद में रेलवे ने पांच डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की.
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हादसे की जांच रेल सुरक्षा आयोग के मुख्य आयुक्त शैलेश पाठक को सौंपी गयी है. पाठक ने ही पिछले साल हुई पुरी-सत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच की थी, जिसमें 22 लोग मारे गये थे. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. वह रायबरेली के अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मिले. एनडीआरएफ की 40 सदस्यीय टीम और राज्य प्रशासन व रेलवे के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कर रहे हैं.
एडीजी ने बताया कि दुर्घटना में किसी आतंकी साजिश के पहलू की जांच के लिए एटीएस की टीम भी मौके पर भेजी गयी है. मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही का दोषी मानते हुए असिस्टेंट स्टेशन मास्टर आशीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लोगों की मौत पर शोक जताया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृत लोगोंं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.
साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल दो-दो लाख और घायलों को 50–50 हजार रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है. मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य रेल मुख्यालय को निर्देश दिया कि राहत कार्य और घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित कराएं.
1,369 यात्रियों को लेकर दिल्ली गयी विशेष ट्रेन
फरक्का के 1,369 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन लखनऊ से बुधवार की दोपहर पौने तीन बजे दिल्ली रवाना हुई. रेल मंत्रालय ने बताया कि यात्रियों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गयी है. यात्रियों को दुर्घटना स्थल से लखनऊ पहुंचाने के लिए 80 बसों का इंतजाम किया गया था.
बिहार से चार पुलिसकर्मी भेजे गये
बिहार में रेलवे के एडीजी आलोक राज ने मृतकों के शवों और घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए चार पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और यूपी जाने का निर्देश दिया है. टीम में एसआई योगेंद्र सिंह, एएसआई मनोज यादव, एएसआई संजय कुमार शेखर व एएसअाई अश्विनी कुमार सिंह शामिल हैं.
पटना जंक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर
0612-2202290
0612-2202291
0612-2202292
025-83288
दीनदयाल उपाध्याय(मुगलसराय) हेल्प लाइन
बीएसएनएल 05412-254145
रेलवे-027-73677
असिस्टेंट स्टेशन मास्टर निलंबित, जांच के आदेश
मृतकों की सूची
– शंभु (25), पुत्र मोहन, कौरिया किशनपुर, हवेली खड़गपुर, मुंगेर
– सुनीता, पत्नी मोहन, कौरिया किशनपुर, हवेली खड़गपुर, मुंगेर
– रीता (1), पुत्री मोहन, कौरिया किशनपुर, हवेली खड़गपुर, मुंगेर
– दिनेश मांझी (7) पुत्र रसिकलाल मांझी, लक्ष्मीपुर, हवेली खड़गपुर, मुंगेर
– अजय कुरी (45) पुत्र घुतकानंद पुरी, भागकजलेटा, किशनगंज
नौ लाख मिलेगा मुआवजा
बिहार सरकार : मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये.
रेलवे : मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख, गंभीर घायलों को एक-एक लाख व जख्मी को 50-50 हजार रुपये.
यूपी सरकार : मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन