आठ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुस कर उठा ले गये लड़की, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2018 12:59 PM
खगौल : थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप बुधवार की सुबह दो इनोवा गाड़ी पर आये आठ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लड़की को जबरन उठा कर ले गये. बताया जाता है कि रंजन सिंह के मकान में किराये पर लड़की का परिवार रहता है. युवती को जबरन उठाकर ले जाने के दौरान बदमाशों ने […]
खगौल : थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप बुधवार की सुबह दो इनोवा गाड़ी पर आये आठ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लड़की को जबरन उठा कर ले गये. बताया जाता है कि रंजन सिंह के मकान में किराये पर लड़की का परिवार रहता है. युवती को जबरन उठाकर ले जाने के दौरान बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलायी और घटना को अंजाम दिया. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया.
यह भी पढ़ें :प्रेम प्रसंग में घर से उठा ले गये लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आज कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा बयान
यह भी पढ़ें :चिकित्सक की गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, जान बचाने के लिए भाग कर थाने पहुंचे चिकित्सक
यह भी पढ़ें :दो बेटों समेत महिला ने नहर में लगायी छलांग, खुद जिंदा बची, बेटों का अब तक नहीं पता
घटना के संबंध में रंजन सिंह के मकान के अन्य किरायदारों ने बताया कि चार बदमाश घर में आये. सभी के हाथ में पिस्टस्ल था. उन्होंने उन लोगों से पूछना चाहा तो पिस्टल से दो गोली फायर कर दी. इसके बाद हम लोग डरे सहमे घर के अंदर चे गये. वहां से देखा कि लड़की के घर में बदमाश जाकर मारपीट करने लगे. सीढ़ी के बीच में लगे खिड़की से कूद कर युवती ने भागने का प्रयास किया, तो एक बदमाश पीछे से कूद गया और युवती को पकड़ लिया. जब युवती की बड़ी बहन ने विरोध किया, तो उसके बाल पकड़ कर मारपीट की गयी.
यह भी पढ़ें :निजी अस्पताल अब नहीं कर पायेंगे मरीजों का शोषण, अस्पताल और चिकित्सकों को भी मिलेगी सुरक्षा, …जानें कैसे?
जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर खुसरूपुर निवासी रामाशंकर पाठक की पुत्री वर्षा रानी और गांव के ही सुधीर प्रसाद सिंह के पुत्र मुकुल कुमार के बीच प्रेम-प्रसंग था. नवंबर 2017 में घर से भाग कर दोनों ने शादी कर ली थी. शादी के बाद लड़की के पिता रामाशंकर पाठक अपनी पुत्री वर्षा रानी, बड़ी पुत्री, भाई कुणाल प्रियदर्शी के साथ मुस्तफापुर में किराये पर घर लेकर रह रहे थे.
यह भी पढ़ें :पटना : साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कराटे शिक्षक ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
इस संबंध में युवती के भाई कुणाल प्रियदर्शी ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद खगौल थाने में लिखित शिकायत दी है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. नवंबर 2017 में दोनों ने शादी की थी. लड़की के भाई ने लिखित आवेदन दिया है. कारवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें :पत्नी समेत पूर्व जदयू नेता गिरफ्तार, बंदी बेटे को रिमांड होम में उपलब्ध कराया था मोबाइल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










