नौबतपुर : विधायक के निजी गार्ड के पास डॉक्टर उत्पलकांत का असलहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज, थाने में दी गयी जमानत फुलवारीशरीफ/नौबतपुर : नौबतपुर इलाके में हाल के दिनों में घट रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए प्रशासन की सघन वाहन जांच के दौरान बिक्रम के कांग्रेस विधायक और पटना के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पलकांत के पुत्र सिद्धार्थ का काफिला भी जांच की लपेटे […]
विज्ञापन
डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज, थाने में दी गयी जमानत
फुलवारीशरीफ/नौबतपुर : नौबतपुर इलाके में हाल के दिनों में घट रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए प्रशासन की सघन वाहन जांच के दौरान बिक्रम के कांग्रेस विधायक और पटना के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पलकांत के पुत्र सिद्धार्थ का काफिला भी जांच की लपेटे में आ गया.
वाहन जांच के दौरान विधायक की गाड़ी से विधायक के सुरक्षा गार्ड के पास मिले दो हथियारों के लाइसेंस की जांच की गयी. जांच में एक हथियार का लाइसेंस और उसके धारक को सही पाये जाने के बाद छोड़ दिया गया. वहीं दूसरे हथियार का लाइसेंस डॉ उत्पलकांत के नाम से था. इस मामले में प्रशासन ने डॉ उत्पलकांत समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. हालांकि जमानती धारा होने के कारण डॉक्टर को जमानत दे दी गयी.
यह है पूरा मामला : एसपी मनु महाराज शुक्रवार की देर रात सैकड़ों पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ फ्लैग मार्च पर थे. एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था. स्थानीय कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह अपने काफिले के साथ पटना लौट रहे थे. विधायक की गाड़ी आगे निकल गयी, वहीं उनकी सिक्यूरिटी की गाड़ी पीछे रह गयी. वाहन की जांच की गयी, तो गाड़ी में दो हथियार मिले. एक लाइसेंसधारी स्वयं अपना राइफल लिये हुए था तो दूसरे व्यक्ति के पास मिला बंदूक का लाइसेंस दूसरे व्यक्ति के नाम से था.
उक्त व्यक्ति को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया. जांच और पूछताछ के क्रम में बंदूक का लाइसेंस विधायक सिद्धार्थ सिंह के पिता प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ उत्पलकांत का निकला. पुलिस ने लाइसेंसधारी डॉक्टर उत्पलकांत और बंदूक लिये व्यक्ति के खिलाफ नौबतपुर थाने में एफआईआर दर्ज की. वाहन जांच के दौरान फुलवारीशरीफ डीएसपी रामाकांत प्रसाद, नौबतपुर थानाध्यक्ष सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. बाद में डॉक्टर उत्पल कांत को थाने से जमानत दी गयी है.
विधायक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सूबे में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. नौबतपुर में अपराधी गिरोह सक्रिय हैं. ऐसी स्थिति में सुरक्षा सभी के लिए चिंता का विषय है. जनप्रतिनिधि के नाते हमें क्षेत्र का भ्रमण लगातार करना पड़ता है.
प्रावधान के अनुसार तीन सरकारी अंगरक्षक हैं, लेकिन सुरक्षा की और जरूरत है. दो गार्ड बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसी स्थिति में मुझे निजी हथियार का गार्ड रखना पड़ रहा है. जो हथियार पुलिस ने बरामद किया है, वह मेरे पिताजी के नाम से लाइसेंसी है. पिताजी जी मेरे साथ में थे और एक कार्यक्रम से लौट कर पटना जा रहे थे. पुलिस ने हमारी छवि धूमिल करने के लिए टारगेट कर गलत कार्रवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




