दानापुर में गंगा में डूबे युवक की मौत, कोहराम
Updated at : 07 Oct 2018 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर ठाकुरबाड़ी घाट पर नहाने गये युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. शनिवार को सुबह में पुलिस ने गंगा नदी से सोनू का शव बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. गंगा में डूबने की सूचना मिलने पर मृतक की मां […]
विज्ञापन
दानापुर : शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर ठाकुरबाड़ी घाट पर नहाने गये युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. शनिवार को सुबह में पुलिस ने गंगा नदी से सोनू का शव बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
गंगा में डूबने की सूचना मिलने पर मृतक की मां लालमुनी देवी, पिता महेश राय, भाई व परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि शाहपुर थाने के दाउदपुर निवासी महेश राय का 19 वर्षीय पुत्र सोनू शुक्रवार को शाम में दाउदपुर ठाकुरबाड़ी घाट पर नहाने गया. नहाने के दौरान सोनू गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी. परिजनों ने बताया कि सोनू नाश्ते की दुकान में काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




