पटना : तीन माह पहले घर-घर जाकर मतदान पर्ची देंगे बीएलओ

Updated at : 07 Oct 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तीन माह पहले घर-घर जाकर मतदान पर्ची देंगे बीएलओ

पहली बार लोकसभा चुनाव में लोगों को मिलेगा फायदा पटना : इस बार लोकसभा चुनाव में सुगम मतदान के थीम पर कई तरह की सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचाने की बेहतर व्यवस्था के साथ आम लोगों के लिए भी कई सुविधा दी जा रही है. […]

विज्ञापन
पहली बार लोकसभा चुनाव में लोगों को मिलेगा फायदा
पटना : इस बार लोकसभा चुनाव में सुगम मतदान के थीम पर कई तरह की सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचाने की बेहतर व्यवस्था के साथ आम लोगों के लिए भी कई सुविधा दी जा रही है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रत्नांभर नीलय ने बताया कि सुझाव के बाद निर्वाचन आयोग इस पर मंथन कर रहा है कि आम लोगों को तीन माह पहले उनके घर तक मतदाता पर्ची पहुंचा दी जाये. पहली बार बीएलओ घर-घर जाकर पर्ची देने का काम करेंगे. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अगर ऐसा होता है तो लोगों को अपने मतदान केंद्र के साथ इस बात की जानकारी मिलेगी कि उनका नाम किस मतदान केंद्र पर है. वो पहले से इस बात के लिए तैयार रहेंगे और मतदान दिवस के लोगों को वोट करने में सहूलियत होगी.
अभी सात दिन पहले देने का है नियम
फिलहाल निर्वाचन आयोग की तरफ से नियम है कि आम लोगों को कम से कम सात दिन पहले मतदाता पर्ची
उपलब्ध करा दिया जाये. लेकिन
कर्मियों की कमी या सुस्ती के कारण लोगों को पहले से मतदान पर्ची नहीं मिल पाती है. लोग चुनाव के दिन संभावना के आधार पर मतदान केंद्र जाकर अपना नाम खोजने का काम करते हैं. कई बार नाम नहीं रहने से उनको मतदान केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. कई बार बीएलओ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को मतदाता पर्ची उपलब्ध करा देते हैं. और राजनीतिक पार्टी के लोग कई बार लोगों को सहूलियत, तो कई बार परेशानी का कारण बनते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन