पटना : बूथ पर आज जोड़ेंगे नाम

Updated at : 07 Oct 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बूथ पर आज जोड़ेंगे नाम

पटना सिटी : मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया है. इसी क्रम में पटना साहिब के मतदान केंद्र पर सात व 28 अक्तूबर को बूथ लेवल अफसर बैठेंगे. एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि बूथ पर योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन लेने का कार्य […]

विज्ञापन
पटना सिटी : मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया है. इसी क्रम में पटना साहिब के मतदान केंद्र पर सात व 28 अक्तूबर को बूथ लेवल अफसर बैठेंगे. एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि बूथ पर योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन लेने का कार्य करेंगे.
एसडीओ ने बताया कि इसके लिए बीएलओ को निर्देशित कर दिया गया है. साथ ही पर्यवेक्षकों को भी कहा गया है कि वे निगरानी करेंगे. 31 अक्तूबर तक चलने वाले मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है. प्रत्येक शनिवार को वे बीएलओ संग बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट दें.
भविष्य के वोटरों के लिए क्लब
पटना सिटी. पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भविष्य के वोटरों के लिए दो क्लब बनाये गये हैं. एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत अनुमंडल स्तर पर फ्यूचर वोटर क्लब बनाया गया.
इसके तहत फ्यूचर वोटर के लिए मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौक व न्यू वोटर के लिए ओरियंटल कॉलेज में क्लब बनाया गया है. जहां वोटरों को जागरूक करने का कार्य चुनाव पाठशाला में शिक्षक पवन कुमार शर्मा करेंगे. एसडीओ ने बताया कि इसमें जो नये वोटर हैं या जिनकी उम्र होने वाली है, ऐसे वोटरों को जागरूक करने का कार्य कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन