पटना : छह से बंटेगा इंटर कंपार्टमेंटल का सर्टिफिकेट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा-2018 के अंक प्रमाण पत्र आदि बिहार बोर्ड की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में भेजा जा रहा है. डीईओ कार्यालय में छह अक्तूबर से प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा. यह जानकारी बोर्ड की ओर से दी गयी. बताया गया है कि सभी डीईओ शिक्षण […]
विज्ञापन
पटना : इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा-2018 के अंक प्रमाण पत्र आदि बिहार बोर्ड की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में भेजा जा रहा है. डीईओ कार्यालय में छह अक्तूबर से प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा. यह जानकारी बोर्ड की ओर से दी गयी.
बताया गया है कि सभी डीईओ शिक्षण संस्थानों के प्रधान या उनके द्वारा प्राधिकृत दूत को अंक प्रमाण पत्र आदि उपलब्ध करायेंगे. साथ ही, शिक्षण संस्थानों के प्रधान इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों का अंक प्रमाण पत्र आदि समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.
70 अंकों की होगी संगीत की सैद्धांतिक परीक्षा
पटना : वर्ष 2019 से इंटरमीडिएट संगीत की सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंकों की होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 30 अंक की होगी. यह जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी. उन्होंने बताया है कि शिक्षा विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










