पालीगंज : ….जब दो दोस्तों ने अपनी पत्नियों को सिर्फ इस वजह से मार डाला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पालीगंज : थाना क्षेत्र के सिकरिया मुसहरी में मंगलवार की रात शराब के लिए पैसे नहीं देने से नाराज दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी . एक शव को कुएं में फेंक कर फरार हो गया. वहीं, दूसरा शव को घर में छुपा कर भागने के दौरान पकड़ा गया […]

विज्ञापन
पालीगंज : थाना क्षेत्र के सिकरिया मुसहरी में मंगलवार की रात शराब के लिए पैसे नहीं देने से नाराज दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी . एक शव को कुएं में फेंक कर फरार हो गया. वहीं, दूसरा शव को घर में छुपा कर भागने के दौरान पकड़ा गया . मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. वहीं, पति को गिरफ्तार कर थाना ले गयी.
जानकारी के मुताबिक गांव के नारद मांझी मांझी व अखिलेश मांझी दोनों दोस्त हैं. दोनों पटना में रहकर प्राइवेट काम करते हैं. दोनों जिउतिया पर्व को लेकर दो दिन पूर्व घर आये थे. इसी बीच मंगलवार की रात नारद मांझी ने अपनी पत्नी बेदामी देवी (26 वर्ष) व अखिलेश मांझी ने पत्नी रामेश्वरी देवी (28 वर्ष) की गला दबा कर हत्या कर दी .
नारद मांझी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव को को गांव के बगल में ही कुएं में फेंक कर फरार हो गया. वहीं, अखिलेश मांझी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बंद कमरे में रख दिया और गुरुवार की दोपहर तक उसी रूम में शव के साथ सोया रहा .किसी ने रामेश्वरी देवी के भाई को हत्या की सूचना हो गयी. जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा, तो उसका बहनोई अखिलेश घर से भागने लगा.
ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपित अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया . पूछे जाने पर उसने बताया कि वह मंगलवार की रात शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगे, लेकिन जब उसने पैसे देने से इन्कार किया तो उसे खूब पीटा. इसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी .वहीं, नारद मांझी घटना के बाद से फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन