तेजस्वी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए: सुशील मोदी
Updated at : 01 Oct 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बेनामी संपत्ति संबंधी आरोपपत्र और परिवार में छिड़े पावर वार से घिरा व्यक्ति लोकलाज का ख्याल कर जब बीमार पिता का हाल जानने रांची की जेल में पहुंचा, तब भी दिमाग में पिता की सेहत और उनकी सेवा की जगह केवल राजनीति की […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बेनामी संपत्ति संबंधी आरोपपत्र और परिवार में छिड़े पावर वार से घिरा व्यक्ति लोकलाज का ख्याल कर जब बीमार पिता का हाल जानने रांची की जेल में पहुंचा, तब भी दिमाग में पिता की सेहत और उनकी सेवा की जगह केवल राजनीति की बातें थीं. तेजस्वी प्रसाद यादव को लालू प्रसाद से मिलने के बाद चारा घोटाले और अलकतरा घोटाले से लेकर दलित नरसंहार की दर्जनों घटनाओं के लिए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए थी.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि राहुल गांधी राफेल विमान सौदे पर केवल इसलिए बेचैन हैं कि उनकी पार्टी और परिवार को दलाली खाने का मौका नहीं मिला. वे इस सौदे में अड़ंगेबाजी कर अब भी दलालों की मदद कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




