पटना : चंडी और इस्लामपुर में बनेंगे सब्जी व पान अनुसंधान संस्थान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नालंदा के चंडी और इस्लामपुर में सब्जी और पान अनुसंधान संस्थान स्थापित किये जायेंगे. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को दी. वे बामेती के काॅन्फ्रेंस हॉल में कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग से जुड़ी केंद्र प्रायोजित 524 करोड़ की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के बाद बोल रहे थे. इस दौरान […]
विज्ञापन
पटना : नालंदा के चंडी और इस्लामपुर में सब्जी और पान अनुसंधान संस्थान स्थापित किये जायेंगे. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को दी. वे बामेती के काॅन्फ्रेंस हॉल में कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग से जुड़ी केंद्र प्रायोजित 524 करोड़ की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के बाद बोल रहे थे.
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में अधिकतम राशि प्राप्त कर खर्च करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि तीनों विभागों से संबंधित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रत्येक तीन महीने पर समीक्षा बैठक कर शत प्रतिशत राशि खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की जाये. बैठक में कृषि मंत्री प्रेम कुमार और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर के अलावा केंद्र व राज्य सरकार के वरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में छह नये कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के साथ ही नालंदा के चंडी में पहले से संचालित सेंटर फॉर एक्सेलेंस में सब्जी तथा इस्लामपुर में पान अनुसंधान संस्थान खोला जायेगा.
इसके अलावा 186.83 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पूर्णिया में 64 करोड़ रुपये की लागत से सिमेन सेंटर की स्थापना की जायेगी. साथ ही बक्सर के डुमरांव में राज्य सरकार द्वारा दी गयी 75 एकड़ जमीन पर आठ करोड़ रुपये की लागत से देशी पशुओं के नस्ल सुधार के लिए गोकुल ग्राम की स्थापना की जा रही है. इन दोनों परियोजनाओं के लिए भारत सरकार ने 65 करोड़ रुपये जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










