पटना : लालू को छोड़ तेजस्वी इंटरव्यू के लिए दिल्ली की लगाते हैं दौड़

Updated:
विज्ञापन
पटना : लालू को छोड़ तेजस्वी इंटरव्यू के लिए दिल्ली की लगाते हैं दौड़

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मीडिया में इंटरव्यू देने के लिए दिल्ली की दौड़ लगाते हैं. उनको पहले अच्छे पुत्र बनकर दिखाना चाहिए. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का स्वास्थ्य खराब है. वह उनको देखने रांची नहीं जाते. वह अपने को गरीबों […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मीडिया में इंटरव्यू देने के लिए दिल्ली की दौड़ लगाते हैं. उनको पहले अच्छे पुत्र बनकर दिखाना चाहिए. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का स्वास्थ्य खराब है. वह उनको देखने रांची नहीं जाते.
वह अपने को गरीबों का बेटा बताते हैं. जदयू प्रवक्ता ने कहा है कि जिस नेता की संवेदना अपने पिता के प्रति नहीं दिखती उसकी जनता के प्रति संवेदना कैसे दिखेगी. इससे तेजस्वी का चाल-चरित्र और चेहरा सामने आ गया है. लालू प्रसाद शायद इस स्वभाव के कारण तेज प्रताप यादव के करीब हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन