पटना : 17 अभियंताओं का किया गया पदस्थापन

Updated at : 26 Sep 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 17 अभियंताओं का किया गया पदस्थापन

पटना : भवन निर्माण विभाग में 17 अभियंताओं का पदस्थापन हुआ है. इसमें 10 अधीक्षण अभियंता व सात कार्यपालक अभियंता शामिल हैं. विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. अधीक्षण अभियंता रघुनंदन शरण को आरा, संतोष कुमार को मुख्य अभियंता पटना के सचिव प्रावैद्यिकी पद पर, श्रीनिवास सिंह को मुजफ्फरपुर, सुरेश प्रसाद प्रभाकर […]

विज्ञापन
पटना : भवन निर्माण विभाग में 17 अभियंताओं का पदस्थापन हुआ है. इसमें 10 अधीक्षण अभियंता व सात कार्यपालक अभियंता शामिल हैं. विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. अधीक्षण अभियंता रघुनंदन शरण को आरा, संतोष कुमार को मुख्य अभियंता पटना के सचिव प्रावैद्यिकी पद पर, श्रीनिवास सिंह को मुजफ्फरपुर, सुरेश प्रसाद प्रभाकर को छपरा, तारिणी दास को पटना भवन अंचल पटना, निरंजन कुमार सिंह को निरूपण अंचल संख्या-एक पटना, राकेश कुमार दो को मोतिहारी, राकेश कुमार एक को भवन निर्माण निगम लिमिटेड का मुख्य महाप्रबंधक, रामसागर प्रसाद को मुख्य अभियंता दक्षिण के सचिव प्रावैद्यिकी पद पर व वरुण कुमार सिंह को सहरसा भवन अंचल में तैनात किया गया है.
वहीं कार्यपालक अभियंता रवींद्र नाथ प्रसाद को भवन निरूपण अंचल संख्या-दो पटना, उमेश कुमार मंडल को केंद्रीय भवन प्रमंडल पटना, मदन कुमार को पटना भवन प्रमंडल पटना, नवल किशोर प्रसाद को मुंगेर, प्रमोद कुमार झा को सासाराम, रामावतार नीरज को पूर्णिया व राजीव कुमार संरचना प्रमंडल संख्या-तीन के पद पर पदस्थापित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन