पटना : नीतीश के कारण महिलाओं की मौन क्रांति हुई संभव : वशिष्ठ

Updated at : 26 Sep 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नीतीश के कारण महिलाओं की मौन क्रांति हुई संभव : वशिष्ठ

पटना : जदयू समाज सुधार वाहिनी का सामाजिक चेतना अभियान महासम्मेलन सात अक्तूबर को पटना के बापू सभागार में होगा. इसको लेकर मंगलवार को जदयू समाज सुधार वाहिनी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई. इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह मौजूद थे. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा […]

विज्ञापन
पटना : जदयू समाज सुधार वाहिनी का सामाजिक चेतना अभियान महासम्मेलन सात अक्तूबर को पटना के बापू सभागार में होगा. इसको लेकर मंगलवार को जदयू समाज सुधार वाहिनी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई.
इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह मौजूद थे. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि संवैधानिक दायरे में रहकर एवं कानून का सही तरीके से पालन करते हुए राजनैतिक आंदोलन को समाज की दिशा में मोड़ने और बड़ा परिवर्तन लाने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है.
घर की चहारदीवारी से निकलकर महिलाओं का दफ्तरों में बैठना बिहार में हुई मौन सामाजिक क्रांति का सबसे बड़ा उदाहरण है. राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू समाज सुधार वाहिनी, महिला जदयू एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ से जुड़ी महिलाओं को मिलाकर संयुक्त रूप से जदयू महिला समागम के नाम से जाना जायेगा. इसके द्वारा विभिन्न जिलों में सम्मेलन कर बताया जायेगा कि किस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी के हौसलों को पंख दिया है.
एक अन्य घोषणा के तहत उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जदयू की ओर से क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल और कबड्डी टूर्नामेंटों का आयोजन किया जायेगा. इन टूर्नामेंटों का नाम गांधी, लोहिया, जेपी और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों के नाम पर रखा जायेगा. इनमें से सबसे पहले क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा. इसमें महिला और पुरुष दोनों टीमें भाग लेंगी. बैठक की अध्यक्षता वाहिनी की अध्यक्ष सह विधायक डाॅ रंजू गीता ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन