पटना : मिस्टर इंडिया की तरह अदृश्य हो गये हैं तेजस्वी : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव आजकल अदृश्य हो गये हैं. शायद उनको मिस्टर इंडिया वाली घड़ी मिल गयी है, जिसे पहनने से कोई व्यक्ति अदृश्य हो जाता था. लेकिन, उनको समझना होगा कि देश का कानून भ्रष्टाचारियों को अदृश्य नहीं होने दे सकता. उन्होंने तेजस्वी प्रसाद […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव आजकल अदृश्य हो गये हैं. शायद उनको मिस्टर इंडिया वाली घड़ी मिल गयी है, जिसे पहनने से कोई व्यक्ति अदृश्य हो जाता था. लेकिन, उनको समझना होगा कि देश का कानून भ्रष्टाचारियों को अदृश्य नहीं होने दे सकता.
उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछा कि आपके इस अज्ञातवास का कारण क्या है? महाभारत में पांडवों को पारिवारिक झगड़े के कारण अज्ञातवास झेलना पड़ा था. क्या आपके अज्ञातवास का कारण भी कुछ ऐसा ही है?
उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव इस तरह गायब होने से पहले एक बात का ख्याल रखें कि आप प्रतिपक्ष के नेता भी हैं. संवैधानिक पद का भार अगर आपसे संभल नहीं रहा तो अपने बड़े भैया तेज प्रताप यादव को जिम्मेवारी सौंप दीजिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










