खोले जायेंगे तीन अस्थायी थाने

Updated at : 20 Sep 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
खोले जायेंगे तीन अस्थायी थाने

62 स्थान संवेदनशील, तैनात होंगे दंडाधिकारी जुलूस की वीडियोग्राफी करायी जायेगी पटना सिटी : मुहर्रम के दौरान प्रशासन की ओर से 62 स्थान संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किये गये हैं. एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनी […]

विज्ञापन
62 स्थान संवेदनशील, तैनात होंगे दंडाधिकारी
जुलूस की वीडियोग्राफी करायी जायेगी
पटना सिटी : मुहर्रम के दौरान प्रशासन की ओर से 62 स्थान संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किये गये हैं. एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए 56 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है. दूसरी ओर, स्थापित सिपहर व ताजियों का पहलाम शुक्रवार को पत्थर की मस्जिद स्थित दरगाह करबला में किया जायेगा.
इसके लिए प्रशासनिक तैयारी की गयी है. एसडीओ ने बताया कि पहलाम के लिए तीन अस्थायी थाने दरगाह करबला, तिराहे की मस्जिद व पत्थर की मस्जिद में खोले जायेंगे. जुलूस की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. सीसीटीवी से नजर रखा जायेगा. जुलूस में डीजे बजाने व तलवार के प्रदर्शन पर रोक का निर्देश है. पहलाम के अखाड़ा में हाथी, घोड़ा व ऊंट पर भी प्रतिबंध रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन