दारोगा बहाली में दूसरे दिन भी आठ मुन्नाभाई पकड़ाये

Updated at : 20 Sep 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
दारोगा बहाली में दूसरे दिन भी आठ मुन्नाभाई पकड़ाये

1350 शामिल , 200 अभ्यर्थी अनुपस्थित पटना : दारोगा बहाली की 18 सितंबर से शुरू हुई शारीरिक परीक्षा के दूसरे दिन आठ मुन्नाभाई पकड़े गये. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों प्रवेश के पत्रों का मिलान किया जो आठ युवा ऐसे थे जो दूसरों की जगह शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिये आये […]

विज्ञापन
1350 शामिल , 200 अभ्यर्थी अनुपस्थित
पटना : दारोगा बहाली की 18 सितंबर से शुरू हुई शारीरिक परीक्षा के दूसरे दिन आठ मुन्नाभाई पकड़े गये. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों प्रवेश के पत्रों का मिलान किया जो आठ युवा ऐसे थे जो दूसरों की जगह शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिये आये थे. गर्दनीबाग थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने बताया कि दारोगा के 1717 पदों के लिए पटना हाईस्कूल गर्दनीबाग में शारीरिक परीक्षा आयोजित की गयी है. इस परीक्षा में 10161 अभ्यर्थियों को शामिल होना है.
बुधवार को दूसरे दिन आठ फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया. परीक्षा में 1350 अभ्यर्थी शामिल हुए. 200 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. यह परीक्षा 30 सितंबर तक आयोजित की जायेगी. शारीरिक परीक्षा केवल पास करनी है. अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा के आधार पर ही तैयार की जानी है.
इधर मंगलवार को पकड़े गये 23 फर्जी उम्मीदवारों के खिलाफ बुधवार को गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी करने के साथ ही सभी को जेल भेज दिया गया. साथ ही उनके एडमिट कार्ड को भी जब्त कर लिया गया है. जिन उम्मीदवारों के नाम एडमिट कार्ड में दर्ज हैं, उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच के बाद उन पर भी कार्रवाई की जायेगी.
फर्जी उम्मीदवारों के सेटिंग गिरोह से जुड़े होने की आशंका
पटना : गर्दनीबाग स्टेडियम में हो रहे दारोगा पद के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान पकड़े गये 23 उम्मीदवारों के तार सेटिंग गिरोह से जुड़े हुए हैं. पुलिस की पूछताछ में इन सभी ने अपने आप को उम्मीदवार ही बताया है. लेकिन, इन सभी का फोटो आवेदन फॉर्म में दिये गये फोटोग्राफ से मैच नहीं कर रहा है. प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आयी है.
अब अवर पुलिस आयोग से उन सभी उम्मीदवारों के सही पते की जानकारी लेकर पकड़ने के लिए छापेमारी करेगी. मूल उम्मीदवारों की गिरफ्तारी से भी पुलिस को काफी जानकारी हासिल हो सकती है. खास बात यह है कि फर्जी उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड भी मौजूद था. डीएसपी सचिवालय ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने इन सभी 23 उम्मीदवारों को जेल भेज दिया है. लेकिन, उन्हें फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी. उन सभी के पीछे कौन है. इसके अलावा पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि मूल उम्मीदवारों ने सेटिंग के तहत लिखित परीक्षा पास तो नहीं की थी? पकड़े गये फर्जी उम्मीदवारों को रिमांड पर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन