पटना : तेजस्वी यादव कर रहे हैं टेबुल पॉलिटिक्स : संजय सिंह

Updated at : 15 Sep 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव कर रहे हैं टेबुल पॉलिटिक्स : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव टेबल पॉलिटिक्स करते हैं. वह बिहार में नेतृत्व का विकल्प बनने का दावा कर रहे हैं. सच तो यह है कि खुद बिहार से गायब रहते हैं. कभी बेनामी संपत्ति केस में जांच एजेंसियों के सवालों […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव टेबल पॉलिटिक्स करते हैं. वह बिहार में नेतृत्व का विकल्प बनने का दावा कर रहे हैं. सच तो यह है कि खुद बिहार से गायब रहते हैं.
कभी बेनामी संपत्ति केस में जांच एजेंसियों के सवालों का जवाब देने के लिए तो कभी कोर्ट में हाजिरी के लिए. कभी तो महीनों बिहार से गायब रहते हैं. तेजस्वी दिल पर हाथ रख कर बता दें कि अंतिम बार वह अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर कब गये थे? बिहार के लोगों की बात तो छोड़िए अपने क्षेत्र के लोगों का कभी दर्द नहीं जानना चाहा? कभी उनके सुख-दुख में नहीं गये. सिर्फ टेबुल पॉलिटिक्स करने से सत्ता नहीं मिलने वाली है. सत्ता के लिए जमीन पर काम करना होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन