पटना : मनी लांड्रिंग मामले में पटना के पूर्व डीएम प्रदीप कुमार की संपत्ति जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मनी लांड्रिंग मामले में पटना के डीएम रहे डॉ. प्रदीप कुमार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर शिकंजा कसा है. उनकी संपत्ति की जब्तीकरण की शुरुआत हो गयी है. ईडी ने उनके भाई के नाम से खरीदी गई बेंगलुरु की एक जमीन पर मंगलवार को अपने कब्जे में ले लिया. जमीन को कब्जे […]
विज्ञापन
पटना : मनी लांड्रिंग मामले में पटना के डीएम रहे डॉ. प्रदीप कुमार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर शिकंजा कसा है. उनकी संपत्ति की जब्तीकरण की शुरुआत हो गयी है.
ईडी ने उनके भाई के नाम से खरीदी गई बेंगलुरु की एक जमीन पर मंगलवार को अपने कब्जे में ले लिया. जमीन को कब्जे में लेने के लिए पटना से ईडी की टीम बेंगलुरु गयी है. प्रदीप कुमार की अन्य संपत्तियों को भी इसी महीने ईडी अपने कब्जे में लेगी.1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार इसी साल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए हैं.
बिहार के बंटवारे के बाद वे झारखंड चले गये थे. बिहार में तैनाती के दौरान वे पटना के अलावा मुंगेर के भी डीएम रहे. सूत्रों के मुताबिक प्रदीप कुमार ने कई संपत्ति बनायी. रांची में जहां खुद उनके नाम पर फ्लैट है, वहीं राजस्थान के उदयपुर में अपने और भाई के नाम पर दो मकान खरीदे हैं.
बेंगलुरु में भी भाई के नाम पर एक प्लॉट है. इसके अलावा कोलकाता में संयुक्त परिवार में एक फ्लैट में उनका हिस्सा है. वहीं चल संपत्ति में खुद और परिजनों के नाम पर 39.85 लाख रुपये के अलावा संयुक्त परिवार के नाम पर 42.97 लाख का फिक्सडिपॉजिट भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










