राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पटना पहुंचे, DGP से की मुलाकात, …जानें क्यों आये हैं बिहार?

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पटना पहुंचे, DGP से की मुलाकात, …जानें क्यों आये हैं बिहार?

पटना : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शनिवार को बिहार दौरे पर पटना पहुंचे. वह आज शाम को गया पहुंचेंगे और विष्णुपद में पिंडदान करेंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के गया आने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है. अजीत डोभाल के साथ उनकी पत्नी भी बिहार आयी हैं. बताया जाता है कि अजीत डोभाल का […]

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शनिवार को बिहार दौरे पर पटना पहुंचे. वह आज शाम को गया पहुंचेंगे और विष्णुपद में पिंडदान करेंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के गया आने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है. अजीत डोभाल के साथ उनकी पत्नी भी बिहार आयी हैं. बताया जाता है कि अजीत डोभाल का बिहार दौरा पूरी तरह से निजी है.

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी भी बिहार आयी हैं. डोभाल की बिहार यात्रा निजी बतायी जा रही है. विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर अजीत डोभाल का बिहार के डीजीपी समेत वरीय अधिकारियों ने आगवानी की. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

बताया जाता है कि पटना में अजीत डोभाल ने डीजीपी केएस द्विवेदी के साथ लगभग आधे घंटे तक बैठक की. इसके बाद अजीत डोभाल मीडिया से बात किये बिना ही विशेष सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से रवाना हो गये. अजीत डोभाल बिहार दौरे पर गया और राजगीर जायेंगे. गया में शनिवार की शाम को विष्णुपद में पिंडदान भी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन