बिना गार्ड 17 किलोमीटर चली पटना-हटिया एक्सप्रेस

गोमो/पटना : 18623 डाउन पटना–हटिया एक्सप्रेस में गार्ड सवार हुआ ही नहीं और चालक दल ने ट्रेन दौड़ा दी. इसकी जानकारी 17 किलोमीटर आगे जाने पर पता चली, तो रेल महकमा में हड़कंप मच गया. ट्रेन के चंद्रपुरा स्टेशन पहुंचने पर वहां से दूसरे गार्ड की मदद से ट्रेन बोकारो ले जायी गयी. संरक्षा नियमों […]
गोमो/पटना : 18623 डाउन पटना–हटिया एक्सप्रेस में गार्ड सवार हुआ ही नहीं और चालक दल ने ट्रेन दौड़ा दी. इसकी जानकारी 17 किलोमीटर आगे जाने पर पता चली, तो रेल महकमा में हड़कंप मच गया. ट्रेन के चंद्रपुरा स्टेशन पहुंचने पर वहां से दूसरे गार्ड की मदद से ट्रेन बोकारो ले जायी गयी. संरक्षा नियमों का उल्लंघन होने पर दक्षिण-पूर्व रेलवे ने दोषी गार्ड ऐरिक एक्स को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. चालक दल पर भी सवाल उठ रहे हैं.
हटिया जाने वाली ट्रेन में पटना से गोमो तक पूर्व मध्य रेल के गार्ड की ड्यूटी रहती है. गोमो में दक्षिण पूर्व रेलवे का गार्ड ट्रेन को हटिया तक ले जाता है. शुक्रवार को तड़के 3.45 बजे ट्रेन गोमो पहुंची. गोमो तक ट्रेन लाने के बाद गार्ड उतर गया, पर यहां से दूसरा गार्ड ऐरिक एक्स नहीं चढ़ा. इस बीच चालक दल ने ग्रीन सिग्नल देख ट्रेन आगे बढ़ा दी. नियमत: गार्ड के सिग्नल दिखाने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




