आज से बाइक पर बिना हेलमेट चले तो खैर नहीं

पटना : शनिवार से पूरे प्रदेश में नो हेलमेट नो राइड अभियान चलेगा. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाइक चलाने वाले के साथ पीछे बैठे सवारी के हेलमेट की भी सख्ती से जांच की जायेगी. इस संबंध में पहले से ही प्रावधान बने हैं, जिनका सभी जिलों के ट्रैफिक पुलिस और परिवहन […]
पटना : शनिवार से पूरे प्रदेश में नो हेलमेट नो राइड अभियान चलेगा. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाइक चलाने वाले के साथ पीछे बैठे सवारी के हेलमेट की भी सख्ती से जांच की जायेगी. इस संबंध में पहले से ही प्रावधान बने हैं, जिनका सभी जिलों के ट्रैफिक पुलिस और परिवहन पदाधिकारियों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं. हेलमेट चेकिंग में यह भी देखा जायेगा कि आईएसआई मार्क वाला हेलमेट है या नहीं.
बिना आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहने व्यक्ति को भी बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले की तरह ही फाइन किया जायेगा़ क्योंकि, इस तरह के हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में सिर की सुरक्षा नहीं कर पाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




