पैगाम-ए-खीर लेकर गांव गांव जायेंगे उपेंद्र कुशवाहा

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपनी ‘खीर’ पॉलिटिक्स को आगे ले जायेंगे. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से बनने वाली इस खीर का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए हर जिले में पैगाम-ए-खीर कार्यक्रम का आयोजन होगा. कृष्ण वंशियों के […]
पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपनी ‘खीर’ पॉलिटिक्स को आगे ले जायेंगे. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से बनने वाली इस खीर का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए हर जिले में पैगाम-ए-खीर कार्यक्रम का आयोजन होगा. कृष्ण वंशियों के दूध और कुश वंशियों के चावल से बनी इस खीर को खिलाने के लिए मुसलमान भाइयों का विशेष दस्तारखान सजेगा, जहां पर सभी वर्ग के लोग बैठ कर इसका स्वाद चखेंगे. इसको मीठा करने के लिए ब्राह्मण या बह्मर्षि भाइयों की चीनी और पवित्र करने के लिए दलित भाई के हाथ से तुलसी का पत्ता भी डलवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










