जदयू की नयी राज्य कार्यकारिणी में 12 महिलाओं को मिली जगह

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 12:49 AM

विज्ञापन

जदयू ने शनिवार को नयी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जदयू ने शनिवार को नयी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा हैं. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं. सूची में पूर्व सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व सांसद विजय कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं. इस नयी राज्य कार्यकारिणी में सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों को जगह दी गयी है. इसमें सामान्य वर्ग, अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित और महिला वर्ग से सदस्य बनाये गये हैं. 118 सदस्यों की सूची में 12 महिलाओं को शामिल किया गया है. इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 118 सदस्यों की सूची जारी कर स्पष्ट किया है कि राज्य में पार्टी के सभी पदाधिकारी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य होंगे. साथ ही सांसद और विधानमंडल के सदस्य राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन