जीपीओ से चिरैयाटांड पुल तक 50 पोस्टर और 12 बैनर हटाये गये
Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 12 Feb 2026 1:10 AM
शहर में अलग-अलग इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ आठवें दिन अभियान चलाया गया.
पटना. शहर में अलग-अलग इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ आठवें दिन अभियान चलाया गया. नूतन राजधानी अंचल में जीपीओ से बुद्धा पार्क, चिरैयाटाड़ पुल से स्टेशन तक रोड के दोनों तरफ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान 50 पोस्टर, 12 बैनर हटाने के साथ टेबल व ठेला जब्त किया गया. अतिक्रमण करनेवाले पर 13 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. पाटलिपुत्र अंचल में राजवंशी नगर हनुमान मंदिर से बेली रोड, पुनाईचक हड़ताली मोड़ तक व जेपी सेतु पुल के नीचे तक अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटाया गया. अभियान में सड़क किनारे से फास्ट फूड, गोलगप्पा ठेले व राजवंशी नगर मंदिर के बगल से स्थायी दुकानें हटायी गयीं. साथ ही 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. बांकीपुर अंचल में लोहानीपुर आर्य कुमार रोड से ठेला, स्टॉल हटाने के साथ एक हजार जुर्माना वसूला. कंकड़बाग अंचल में मेदांता हॉस्पिटल होते हुए नाइन टू नाइन तक रोड के दोनों तरफ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में पांच हजार जुर्माना वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










