ePaper

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए सुशील मोदी दिल्ली रवाना

Updated at : 27 Aug 2018 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए सुशील मोदी दिल्ली रवाना

पटना: भाजपा के नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में 28 अगस्त, 2018 को आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सोमवार की संध्या दिल्ली के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में भाजपा शासित […]

विज्ञापन

पटना: भाजपा के नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में 28 अगस्त, 2018 को आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सोमवार की संध्या दिल्ली के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भाग लेते हैं.

बैठक में केंद्र सरकार की उज्जवला, प्रधानमंत्री ग्रामीण व शहरी आवास योजना, सौभाग्य योजना व महत्वाकांक्षी आयुष्यमान योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा के अलावा प्रत्येक राज्यों की महत्वपूर्ण योजनाओं की भी चर्चा होती है ताकि दूसरे राज्य भी उससे अवगत हो सके. इसके अलावा बैठक में भाजपा के संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन