पटना : सिटी मैनेजर को लिखित परीक्षा से मुक्त करने का किया आग्रह

Published at :27 Aug 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सिटी मैनेजर को लिखित परीक्षा से मुक्त करने का किया आग्रह

पटना : नगर निगम में चार सिटी मैनेजर कार्यरत हैं. कार्यरत सिटी मैनेजरों को नये अभ्यर्थियों के साथ लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लेकर नियमित करने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. निगम में कार्यरत सिटी मैनेजरों ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर आग्रह किया था कि 12-14 घंटे शहर हित में काम कर रहे है. इस […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम में चार सिटी मैनेजर कार्यरत हैं. कार्यरत सिटी मैनेजरों को नये अभ्यर्थियों के साथ लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लेकर नियमित करने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. निगम में कार्यरत सिटी मैनेजरों ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर आग्रह किया था कि 12-14 घंटे शहर हित में काम कर रहे है. इस स्थिति में पढ़ाई करने का समय नहीं मिल रहा है.
हमें लिखित परीक्षा से मुक्त किया जाये. सिटी मैनेजरों के आवेदन पर नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने नगर आवास विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है, जिसमें आग्रह किया है कि चारों सिटी मैनेजरों को लिखित परीक्षा से मुक्त किया जाये. इसका वजह है कि चारों अंचल में कार्यरत सिटी मैनेजर अतिक्रमण हटाओ अभियान हो या फिर ओडीएफ, साफ-सफाई, जलजमाव आदि क्षेत्र में अधिक परिश्रम कर बेहतर कार्य कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन