पटना : ड्यूटी के दौरान ट्रेन से गिरा टीटीई, जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शुक्रवार की रात्रि में राजेंद्र नगर से मुंबई जाने वाली ट्रेन संख्या 13201 में डिप्टी सीआईटी रवि रंजन गहमर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर कर घायल हो गये. उन्हें वहां से पटना लाया गया. यहां सेंट्रल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार की डिप्टी सीआईटी रवि […]
विज्ञापन
पटना : शुक्रवार की रात्रि में राजेंद्र नगर से मुंबई जाने वाली ट्रेन संख्या 13201 में डिप्टी सीआईटी रवि रंजन गहमर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर कर घायल हो गये. उन्हें वहां से पटना लाया गया. यहां सेंट्रल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार की डिप्टी सीआईटी रवि रंजन की ड्यूटी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक लगायी गयी थी.
इस दौरान डिप्टी सीआईटी को आवंटित डिब्बे में टिकट चेकिंग करना था. ट्रेन गहमर रुकी, तो रवि रंजन ट्रेन से उतरे और फिर ट्रेन खुलने पर चढ़ने लगे. इसी दौरान पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म पर ही गिर गये. इससे डिप्टी सीआईटी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










