गर्भवती की रहस्यमय मौत

पटना सिटी: खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित लाला टोली मुहल्ले में रहनेवाले जीतेंद्र सिंह उर्फ छोटू की 25 वर्षीया गर्भवती पत्नी रीता देवी उर्फ मुस्कान की लाश मिली है. पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि महिला ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या की गयी है. घटना के बाद ससुराल […]
पटना सिटी: खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित लाला टोली मुहल्ले में रहनेवाले जीतेंद्र सिंह उर्फ छोटू की 25 वर्षीया गर्भवती पत्नी रीता देवी उर्फ मुस्कान की लाश मिली है. पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि महिला ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या की गयी है. घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हैं. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
घटना के संबंध में पुलिस व मुहल्ले के लोगों ने बताया कि कमंगर गली मुहल्ले में रहनेवाले विजय कुमार की पुत्री रीता ने दो वर्ष पहले जीतेंद्र से प्रेम विवाह किया था. पारिवारिक विवाद में ही उसने सोमवार को कमरा बंद कर फांसी लगा ली. पति ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है. रात को जब पति घर पहुंचा, तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है. इसके बाद उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, तो दीवार काट कर कमरे में प्रवेश किया और फंदा पर झूल रहे पत्नी की लाश को नीचे उतारा. इसके बाद ससुर, सास व पति लाश को छोड़ कर फरार हो गये.
सुबह में जब मुहल्लेवालों को पता चला तो पुलिस को सूचित किया गया. इसके बाद पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मामले में छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




