लालू ने शहाबुद्दीन से रीतलाल तक दर्जनों बाहुबलियों को दिया संरक्षण, राजनीति अपराधीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी : मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा है कि लालू प्रसाद ने शहाबुद्दीन से रीतलाल यादव तक दर्जनों बाहुबलियों को संरक्षण देकर राजनीति का अपराधीकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यही कुसंस्कार पार्टी पर हावी है. इसलिए कोई नेता गया में गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की को पुलिस […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा है कि लालू प्रसाद ने शहाबुद्दीन से रीतलाल यादव तक दर्जनों बाहुबलियों को संरक्षण देकर राजनीति का अपराधीकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
यही कुसंस्कार पार्टी पर हावी है. इसलिए कोई नेता गया में गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की को पुलिस वैन से उतार कर उसकी पहचान उजागर करता है. साथ ही पार्टी के कई लोग भीड़ को साथ लेकर बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमाते हैं. वे बताएं कि आरोपी नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई क्यों नहीं की ?
वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधें लोग
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आम नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों व तमाम संस्थानों से अपील कि है कि रक्षा बंधन के दिन वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लें. मोदी ने कहा कि 26 अगस्त को पूर्वाह्न 10.30 बजे पटना की राजधानी वाटिका (इको पार्क) में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










