ePaper

पार्किंग शुल्क वसूली के विरोध पर मारपीट

Updated at : 23 Aug 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग शुल्क वसूली के विरोध पर मारपीट

दानापुर. दीघा नहर पर से सोनपुर के लिए परिचालित होने वाले ऑटो चालकों से एजेंटी के नाम पर पार्किंग शुल्क वसूली किये जाने पर बुधवार को चालकों ने विरोध किया. यह देख कर चालकों के साथ एजेंट के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में चालक राजेश कुमार का भाई गुरुदयाल (35) रामजीचक निवासी […]

विज्ञापन
दानापुर. दीघा नहर पर से सोनपुर के लिए परिचालित होने वाले ऑटो चालकों से एजेंटी के नाम पर पार्किंग शुल्क वसूली किये जाने पर बुधवार को चालकों ने विरोध किया. यह देख कर चालकों के साथ एजेंट के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में चालक राजेश कुमार का भाई गुरुदयाल (35) रामजीचक निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी ने बताया कि मेरे भाई राजेश ने पार्किंग शुल्क देने का विरोध किया तो एजेंट राकेश, रवि, दीपक, संतोष व सनोज कुमार ने मारपीट शुरू कर दी.
सूचना मिलने पर जब वह पहुंचा तो लाठी व रॉड से उसे पीटा. ऑटो चालकों ने बताया कि रामजीचक दीघा नहर पर ऑटो व अन्य वाहनों से पार्किंग शुल्क के लिए टेंडर तक नहीं हुआ है, पर दबंगों द्वारा एजेंटी के नाम पर अवैध रूप से नहर पर ऑटो चालकों से पार्किंग शुल्क वसूली की जा रही है. प्रत्येक ऑटो चालक से प्रति फेरा 30 रुपये पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है. इसको लेकर चालकों ने कई बार विरोध किया है और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी है, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इस बाबत दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि रामजीचक दीघा नहर पर ऑटो चालकों से पार्किंग शुल्क वसूली को बंद करा दिया गया है.उन्होंने बताया कि दो एजेंटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मसौढ़ी :धनरूआ थाने केरमजानीचक गांव में शौच करने गयीं करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के साथ पड़ोसी गांव दिलावरचक के कुछ युवकों द्वारा मंगलवार की देर शाम छेड़खानी करने के बाद दोनों गांवों के बीच झड़प और गोलीबारी की घटना में अब तक पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने से दोनों गांव के बीच तनाव बना है. धनरूआ थानाध्यक्ष का कहना कि इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा अब तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गयी है. इस कारण इस मामले में हिरासत में लिये गये तीन आरोपितों को थाने से ही छोड़ दिया गया.
पुलिस का यह भी कहना था कि दोनों गांव के ग्रामीणों ने आपसी समझौता कर आपस में सुलह कर लिया है. इधर, पुलिस के इस बयान से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इधर, एक पक्ष के ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात करते हुए उनके घरों में घुस मारपीट करने और सामान को क्षतिग्रस्त करने और जख्मी तीन ग्रामीणों रमजानीचक गांव के रवींद्र बिंद, शिव कुमार बिंद व संजीत बिंद को बिना आरोप के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों ग्रामीणों को छोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन