पटना : जगमग गांव सुना रहे हैं विकास की गाथा : सुनील

Published at :21 Aug 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जगमग गांव सुना रहे हैं विकास की गाथा : सुनील

पटना : जदयू प्रवक्ता डाॅ सुनील सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की झलक गांव-गांव तक दिख रही है. सभी गांवों को बिजली से जोड़कर जगमग कर दिया गया है. अब हर घर में बिजली पहुंच रही है. गांव में भी लोग 20-22 घंटे बिजली की उपलब्धता होने से किसानों […]

विज्ञापन
पटना : जदयू प्रवक्ता डाॅ सुनील सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की झलक गांव-गांव तक दिख रही है. सभी गांवों को बिजली से जोड़कर जगमग कर दिया गया है. अब हर घर में बिजली पहुंच रही है.
गांव में भी लोग 20-22 घंटे बिजली की उपलब्धता होने से किसानों को खेती करने में और विद्यार्थियों को बल्ब में पढ़नें में सुविधा हो रही है. नीतीश कुमार ने लालटेन युग से गांवों को बाहर निकाल दिया है. बिजली की उपलब्धता होने से बेरोजगार छोटे उद्योग लगाकर रोजी-रोटी कमाने में सक्षम हुए हैं. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बिजली के अलावा गांवों को शहरों से संपर्कता दी गयी है.
ऐसे में गांव में होनेवाले किसी भी दूध, मछली, अंडा, फल और सब्जी को बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो गयी है. इससे गांवों का आर्थिक विकास हो रहा है. बिहार की जनता विकास को लेकर जितना विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कर रही है, उसी शक्ति का प्रयोग कर मुख्यमंत्री दिन-रात जनता के लिए काम कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन