पटना : एक सप्ताह तक होती रहेगी यहां-वहां छिटपुट बारिश
Updated at : 20 Aug 2018 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बीते दिनों से पूरे शहर में गर्मी बरकरार है. दोपहर में तेज धूप के बाद सुबह शाम की उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अगस्त माह में इस तरह की गर्मी और लगातार बारिश नहीं होने से पूरे सीजन पर असर पड़ा है. मौसम केंद्र की माने […]
विज्ञापन
पटना : बीते दिनों से पूरे शहर में गर्मी बरकरार है. दोपहर में तेज धूप के बाद सुबह शाम की उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अगस्त माह में इस तरह की गर्मी और लगातार बारिश नहीं होने से पूरे सीजन पर असर पड़ा है. मौसम केंद्र की माने तो अभी एक सप्ताह तक मॉनसून जैसी लगातार बारिश के आसार नहीं है. मुख्य रूप से आसमान भी साफ रहेगा. वहीं लोकल साइक्लोनिक सिस्टम से कुछ एक जगहों पर अचानक बारिश हो सकती है. इसकी संभावना बहुत पहले से नहीं की जा सकती है. वहीं रविवार को भी अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा.
शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं शाम को लगभग 20 मिनट की तेज बारिश के बाद लोगों को राहत मिली. वहीं रविवार को कई इलाकों में रुक-रुक का बारिश हुई. शनिवार की रात को शहर के अनिसाबाद, राजाबाजार से लेकर बोरिंग रोड व अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई. मौसम केंद्र की ओर 3.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. वहीं रविवार को देर शाम भी कई इलाकों में बारिश हुई. बोरिंग रोड में शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच लगभग 20 मिनट की तेज बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार अभी एक सप्ताह तक ऐसा ही चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




