पटना : ‘चारा घोटाले में शक करनेवाले भी लोहा मान रहे’
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच राज्य सरकार ने सीबीआई को सौंपी. केंद्र सरकार की यह जांच एजेंसी जितनी तत्परता से छापा मार कर सबूत जुटा रही है उससे इस अपराध में लिप्त सभी लोगों को सजा मिलना तय है. अब तो चारा […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच राज्य सरकार ने सीबीआई को सौंपी. केंद्र सरकार की यह जांच एजेंसी जितनी तत्परता से छापा मार कर सबूत जुटा रही है उससे इस अपराध में लिप्त सभी लोगों को सजा मिलना तय है. अब तो चारा घोटाले में शक करने वाले भी लोहा मान रहे हैं.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विदेश मंत्री के नाते ऐसी कूटनीति का परिचय दिया कि चीन, पाकिस्तान जैसे देश शत्रुता छोड़ मैत्री की राह पर आने को विवश हुए. प्रधानमंत्री वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में महाशक्तियों की परवाह नहीं की. ऐसे महान राजनेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही तैयार कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










