पटना : गर्मी बढ़ी, अभी बारिश के लिए करना होगा इंतजार, जानें अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

Updated at : 12 Aug 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गर्मी बढ़ी, अभी बारिश के लिए करना होगा इंतजार, जानें अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

पटना : मौसम एक बार फिर से बदल रहा है. तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होनी शुरू हो गयी है. शनिवार को लोग तेज गर्मी के साथ उमस से भी परेशान रहे. अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ने के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की वृद्धि […]

विज्ञापन
पटना : मौसम एक बार फिर से बदल रहा है. तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होनी शुरू हो गयी है. शनिवार को लोग तेज गर्मी के साथ उमस से भी परेशान रहे.
अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ने के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की वृद्धि हुई, जो 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार आर्द्रता 80 फीसदी से अधिक होने से लोग पूरे दिन ऊमस से परेशान रहे.
वहीं सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. सुबह के समय अनिसाबाद व बेऊर के इलाके में बारिश हुई, जबकि दोपहर में बोरिंग रोड, बेली रोड सहित अन्य कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार लोकल सिस्टम के डेवलपमेंट के कारण हल्की बारिश दर्ज की गयी है.
अगले पांच दिनों में हल्की बारिश
मौसम केंद्र की मानें, तो राजधानी सहित आसपास के लोगों को अभी तेज बारिश के लिए इंतजार करना होगा. फिलहाल कहीं कोई ऐसा सिस्टम डेवलप नहीं हो रहा है, जिससे राज्य में तेज बारिश हो. मौसम केंद्र की मानें, तो अगले पांच दिनों में लोकल थंडरस्टाॅर्म के कारण के कारण ही कुछ एक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान राजधानी में भी हल्की बारिश की संभावना है.
– मात्र 18 फीसदी की रह गयी कमी : भले ही लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार हो. पूरे सीजन के दौरान मात्र एक बार तेज बारिश का आंकड़ा पास कर पाया है, लेकिन मौसम केंद्र की मानें, तो पटना जिले में अब मात्र 18 फीसदी की कमी रह गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन