पटना : निगम कार्यालयों में ही वाहनों में भरेंगे ईंधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : निगम मुख्यालय व अंचल कार्यालयों से संबद्ध वाहनों में कूपन से ईंधन लेने में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. वाहनों में कूपन के माध्यम से ईंधन भरे जाते हैं. इसको लेकर चारों अंचलों में एक-एक पेट्रोल पंप चिह्नित हैं. इन पेट्रोल पंपों पर वाहनचालक कूपन के आधार पर ईंधन लेने […]
विज्ञापन
पटना : निगम मुख्यालय व अंचल कार्यालयों से संबद्ध वाहनों में कूपन से ईंधन लेने में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. वाहनों में कूपन के माध्यम से ईंधन भरे जाते हैं. इसको लेकर चारों अंचलों में एक-एक पेट्रोल पंप चिह्नित हैं. इन पेट्रोल पंपों पर वाहनचालक कूपन के आधार पर ईंधन लेने में फर्जीवाड़ा करते हैं. इस खेल पर लगाम लगाने के लिए नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने सेंट्रलाइज व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. नयी व्यवस्था के तहत चयनित एक एजेंसी चारों अंचलों के साथ-साथ निगम मुख्यालय में चलनेवाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध करायेगी.
बुधवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों व मुख्यालय पदाधिकारियों की बैठक की गयी. बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि वाहनों में ईंधन के लिए एक एजेंसी चयनित की जा रही है, जो पांच कार्ड उपलब्ध करायेगी. इनमें एक मास्टर कार्ड मुख्यालय और एक-एक कार्ड अंचलों को मुहैया कराया जायेगा. ईंधन पर होनेवाली खर्च की राशि को कार्ड से दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










