पटना : मुजफ्फरपुर बालिका कांड के दोषियों को सख्त सजा मिले : न्यास महासभा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सर्व ब्राह्मण ब्रह्मर्षि न्यास महासभा की बैठक मुजफ्फरपुर जंक्शन के निकटस्थ एक होटल में हुई. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर शुल्क ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस घृणित घटना से पूरे राज्य का नाम गर्त में मिल गया है. सीबीआई व कानून […]
विज्ञापन
पटना : सर्व ब्राह्मण ब्रह्मर्षि न्यास महासभा की बैठक मुजफ्फरपुर जंक्शन के निकटस्थ एक होटल में हुई. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर शुल्क ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की निंदा की.
उन्होंने कहा कि इस घृणित घटना से पूरे राज्य का नाम गर्त में मिल गया है. सीबीआई व कानून अपने हिसाब से काम कर रहे हैं. इस घटना में शासन, प्रशासन के किसी भी व्यक्ति भी संलिप्त हो, उसे सख्त सजा मिले, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने मंजू वर्मा द्वारा समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने के बाद उनके पति ब्रजेश ठाकुर को जेल भेजने की मांग की. साथ ही मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी की है. बैठक में राम किशोर सिंह, ललन शुक्ला, जितेंद्र कुमार पप्पू, महंत संजीव, उमेश शुक्ला व अन्य ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




