पटना : 12 जगहों पर वेंडिंग जोन को लेकर बनेगी डीपीआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 8:55 AM

विज्ञापन

पटना : नगर निगम के करीब 15 हजार फुटपाथी दुकानदार सड़क व पार्किंग स्थलों को अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय कर रहे हैं. इन अतिक्रमणकारियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करना है. इसको लेकर निगम प्रशासन ने 14 स्थानों को चयनित किया है. इनमें 12 स्थलों के लिए पथ निर्माण विभाग, एक के लिए विद्युत कंपनी […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम के करीब 15 हजार फुटपाथी दुकानदार सड़क व पार्किंग स्थलों को अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय कर रहे हैं. इन अतिक्रमणकारियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करना है. इसको लेकर निगम प्रशासन ने 14 स्थानों को चयनित किया है. इनमें 12 स्थलों के लिए पथ निर्माण विभाग, एक के लिए विद्युत कंपनी व एक के लिए आवास बोर्ड से एनओसी मांगे गये थे. पथ निर्माण विभाग ने 12 स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए एनओसी मुहैया करा दिया है. अब निगम प्रशासन डिजाइन और डीपीआर बनाने में जुट गया है.
तीन वेंडिंग जोन की डीपीआर तैयार
निगम प्रशासन ने पहले चरण में तीन वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है. इनमें बोरिंग रोड चौराहा, जेडी वीमेंस कॉलेज के समीप और कदमकुआं स्थित सब्जी मंडी शामिल हैं. इन वेंडिंग जोन की डीपीआर तैयार कर ली गयी है. इसके साथ ही निर्माण को लेकर एजेंसी भी चयनित की गयी है, जिसे सिर्फ वर्क ऑर्डर देना है. इसको लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर ली गयी है. अब सिर्फ निगम बोर्ड की मंजूरी बाकी है.
इन जगहों के लिए मिला एनओसी
पुनाईचक देवी स्थान मंदिर के समीप, राजेंद्र नगर वैशाली गोलंबर से मैकडेवल गोलंबर तक, राजेंद्र नगर मैकडेवल गोलंबर से प्रेमचंद गोलंबर तक, राजेंद्र नगर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के उत्तर, बोरिंग रोड एएन कॉलेज पानी टंकी के समीप, हड़ताली मोड़ के समीप, बिंद टोली, बेगमपुर फ्लाइ ओवर के नीचे, बांस घाट के समीप और अंटा घाट के समीप स्थल.
क्या है वेंडिंग जोन : वेंडिंग जोन के तहत दुकानदारों को चिह्नित स्थानों पर शिफ्ट किया जायेगा. यहां सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को आई-कार्ड दिया जायेगा, ताकि एक ही जगह अपनी दुकानें लगा सकें. इस जोन में शिफ्ट होने वाले दुकानदारों से निबंधन शुल्क लिया जायेगा, जिससे वेंडिंग जोन का रखरखाव किया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन