पटना : छोटे अधिकारियों को फंसा कर बड़ों को बचा रहे मुख्यमंत्री : तेजस्वी यादव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में वह बड़े लोगों को बचा रहे हैं. नीतीश कुमार केवल छोटे अधिकारियों और लोगों पर ही कार्रवाई कर रहे हैं. वे व्यवस्था में खामी होने की बात करते हैं. पर, उनको यह बताना […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में वह बड़े लोगों को बचा रहे हैं. नीतीश कुमार केवल छोटे अधिकारियों और लोगों पर ही कार्रवाई कर रहे हैं. वे व्यवस्था में खामी होने की बात करते हैं. पर, उनको यह बताना चाहिए कि राज्य का मुखिया होने के नाते व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी किसकी है. बड़े अधिकारियों को इसलिए बचाया जा रहा है कि कहीं वे पोल न खोल दें.
वहीं दूसरी ओर, डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के निधन पर लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती ने गहरी शोक संवेदना वयक्त की है. करुणानिधि के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव बुधवार को चेन्नई रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










