डॉक्टर के पास जा रही महिला की बाइक से गिरने से मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुल्हिनबाजार : थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास रविवार की शाम मोटरसाइकिल से पालीगंज जाने के क्रम में एक महिला गिर गयी.बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी. जानकारी के मुताबिक बरदा […]
विज्ञापन
दुल्हिनबाजार : थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास रविवार की शाम मोटरसाइकिल से पालीगंज जाने के क्रम में एक महिला गिर गयी.बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी.
जानकारी के मुताबिक बरदा गांव निवासी रिशु यादव की 24 वर्षीया पत्नी शोभा देवी उसके साथ पालीगंज डॉक्टर के पास जा रही थी. इसी बीच राजीपुर-पालीगंज पथ पर सरैया गांव के पास शोभा की साड़ी मोटरसाइकिल के पिछले चक्के में फंस गयी, जिससे पति -पत्नी दोनों गिर पड़े. इस घटना में शोभा को गंभीर चोट लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










