पटना : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा अशोक राजपथ
Updated at : 06 Aug 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : टोलियों में जलाभिषेक के लिए निकले शिवभक्तों के जयघोष हर-हर महादेव, बोलबम से रविवार की शाम अशोक राजपथ व महात्मा गांधी सेतु गूंज रहा था. दरअसल खुशरूपुर प्रखंड के बैकठपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल भक्तों का जत्था नाचते-गाते व भजन-कीर्तन करते अशोक राजपथ से जा रहा था. इधर, […]
विज्ञापन
पटना सिटी : टोलियों में जलाभिषेक के लिए निकले शिवभक्तों के जयघोष हर-हर महादेव, बोलबम से रविवार की शाम अशोक राजपथ व महात्मा गांधी सेतु गूंज रहा था. दरअसल खुशरूपुर प्रखंड के बैकठपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल भक्तों का जत्था नाचते-गाते व भजन-कीर्तन करते अशोक राजपथ से जा रहा था. इधर, सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर में भी जलाभिषेक को निकली टोली के जयघोष से गांधी सेतु भी गूंज रहा था.
फतुहा/खुसरूपुर. समसपुर त्रिवेणी संगम गंगा घाट से रविवार को श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को सिद्धनाथ धाम (बराबर पहाड़) जहानाबाद स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए हजारों डाकबम कावरियों ने गंगाजल उठाया.
विदित हो कि फतुहा-इस्लामपुर, कुड़वा खिजरसराय के रास्ते बराबर पहाड़ स्थित सिद्धनाथ धाम पर लगभग 70 किमी की पैदल यात्रा कर जलाभिषेक के लिए जाते हैं.
जल उठाने के लिए पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया जिलों के लोग भारी संख्या में फतुहा के त्रिवेणी संगम घाट पहुंचते हैं. प्रत्येक रविवार को भागलपुर के सुल्तानगंज के जैसा नजारा रहता है. इधर, दूसरी ओर बैकठपुर स्थित गौरीशंकर मंदिर स्थित बाबा भोले नाथ पर जलाभिषेक के लिए फतुहा से लगायत खुसरूपुर के गंगा घाटों पर शिव भक्तों की भीड़ देखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




