28 नगर निकाय ओडीएफ घोषित हुए, 39 कतार में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 5:04 AM
पटना : भारत सरकार ने सूबे के 28 नगर निकायों के ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) की मंजूरी दे दी है. इनके साथ ही 39 नगर निकाय घोषित होने की कतार में हैं. 39 में से 17 नगर निकायों की भारत सरकार के क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की जांच पूरी हो गयी है, जिसकी […]
पटना : भारत सरकार ने सूबे के 28 नगर निकायों के ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) की मंजूरी दे दी है. इनके साथ ही 39 नगर निकाय घोषित होने की कतार में हैं. 39 में से 17 नगर निकायों की भारत सरकार के क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की जांच पूरी हो गयी है, जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में राज्य सरकार को भेज दी जायेगी.
वहीं, 22 नगर निकायों को राज्य सरकार ने ओडीएफ घोषित करते हुए क्यूसीआई को जांच के लिए भेज दिया है. केंद्र ने जिन 28 निकायों को ओडीएफ घोषित कर दिया है, उनमें बिहारशरीफ के साथ ही डुमरा, जमुई, बेलसंड, नासरीगंज, महाराजगंज, सीवान, बिहारशरीफ, गोगरी जमालपुर, इस्लामपुर, बोधगया, बरबीघा, फुलवारीशरीफ, ढ़ाका, सीतामढ़ी, सासाराम, जनकपुर, भभुआ, डुमरांव, कोआथ, जयनगर, गोपालगंज, मैरवा, खुशरूपुर, बीरपुर, कोइलवर, मोहनिया, जगदीशपुर और दानापुर कैंट शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










