मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : पप्पू यादव की मांग- मंत्री मंजू वर्मा दें इस्तीफा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 5:15 PM

विज्ञापन

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आरोप लगाया है कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से बालिका गृह में यौन शोषण और दुष्‍कर्म का धंधा निर्बाध रूप से जारी रहा है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह की यौन शोषण की शिकार लड़कियों ने भी स्‍वीकार किया है कि […]

विज्ञापन

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आरोप लगाया है कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से बालिका गृह में यौन शोषण और दुष्‍कर्म का धंधा निर्बाध रूप से जारी रहा है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह की यौन शोषण की शिकार लड़कियों ने भी स्‍वीकार किया है कि उन्‍हें नेता और अधिकारियों के पास भेजा जाता था.

पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद पप्पू यादव ने सरकार से पूछा कि मुजफ्फरपुर बलात्‍कार कांड में दो मंत्रियों का नाम आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई क्‍यों नहीं हुई. सांसद ने मंत्री द्वारा बचाव में जाति का उल्‍लेख करने के आरोप में उन्‍हें बर्खास्‍त करने की मांग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से की. उन्‍होंने कहा कि सत्ता और विपक्ष दोनों मिलकर मुजफ्फरपुर कांड को दबाना चाहते थे, क्‍योंकि दोनों पक्षों के लोग कांड के मुख्‍य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से लाभान्वित थे.

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्‍पीकर सुमित्रा महाजन से मिलकर बिहार की बेटियों की इज्‍जत की रक्षा की गुहार लगायी और सीबीआई जांच की मांग की. कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन के साथ मिलकर उन्‍होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया. इसके बाद देश भर में मुजफ्फरपुर कांड मुद्दा बन गया, तब राज्‍य सरकार मामले की सीबीआई जांच कराने को तैयार हुई और जांच का आदेश दिया. उन्‍होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच पटना हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि किसी को बचाने का प्रयास नहीं हो.

पप्पू यादव ने कहा कि ब्रजेश ठाकुर के तार बड़े नेताओं व अधिकारियों से जुड़े हुएहै. उसके अखबार को अब तक विज्ञापन कैसे मिल रहा है. सांसद ने मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी की मांग भी की. सांसद ने कहा कि वर्तमान और पूर्व दोनों सरकारों के कार्यकाल में बलात्कार की हजारों घटनाएं हुईं. लड़कियों की अस्‍मत लूटी जाती रही, लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिल्‍पी गौतम, चंपा विश्‍वास और एंकर सीजर मामले के आरोपियों को किसने बचाया. अनवारुल हक और नवल किशोर राय का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भी उन्‍हें टिकट क्‍यों दिया गया.

सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बेटी बचाओ यात्रा पर निकलने वाला गया में सामूहिक बलात्‍कार की शिकार मॉ-बेटी से मुलाकात करने क्‍यों नहीं गया. फतुहा कांड के पीड़ितों से मिलने क्‍यों नहीं गया. छपरा में एक व्‍‍यक्ति की हत्‍या कर दी गयी, उसके परिजनों से मुलाकात करने क्‍यों नहीं गया.

पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार महिला परिषद मंत्री मंजू वर्मा की बरखास्‍तगी के लिए मंगलवार को गर्दनीबाग में धरना देगी. बुधवार को मंत्री के आवास के बाहर धरना देगी और गुरुवार को न्‍याय मार्च निकालकर मंत्री के इस्‍तीफे की मांग करेगी. प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह और राजेश रंजन पप्‍पू, प्रदेश प्रधान महासचिव अवधेश कुमार लालू, प्रवक्‍ता श्‍यामसुंदर यादव भी मौजूद थे.

सांसद ने मुख्‍य सचिव से की मुलाकात

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आज मुख्‍य सचिव दीपक कुमार से मुलाकात की. इस दौरान पटना जिले के फतुहा स्थित शेफाली इंटरनेशनल स्‍कूल की मान्‍यता रद्द करने की मांग की. इसके साथ ही स्‍कूल के छात्र अभिमन्‍यु की हत्‍या की सीबीआई जांच की मांग भी की. सांसद ने एक ज्ञापन भी मुख्‍य सचिव को सौंपा, जिसमें शेफाली स्‍कूल से जुड़ी घटना का पूरा विवरण अंकित था. इसमें कहा गया है कि स्‍कूल का संचालक नये नाम से स्‍कूल की पंजीयन नहीं करा ले, इसका भी ध्‍यान रखा जाना चाहिए. मुख्‍य सचिव ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन