बिहार में अगले दो दिनों तक होती रहेगी बारिश

Published at :28 Jul 2018 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अगले दो दिनों तक होती रहेगी बारिश

पटना : बिहार में लगभग सभीक्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. एक तरफ जहां बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो, दूसरी तरफ किसानों को भी राहत मिली है. कृषि के लिहाज से भी किसानों को बारिश का इंतजार था और अब लोगों ने थोड़ी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में लगभग सभीक्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. एक तरफ जहां बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो, दूसरी तरफ किसानों को भी राहत मिली है. कृषि के लिहाज से भी किसानों को बारिश का इंतजार था और अब लोगों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार जताया हैं. राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार तड़के भी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है. पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी. कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के भी आसार हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर और गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस व पूर्णिया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 41.0 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन