पटना : विधान परिषद में पहला अनुपूरक बजट पारित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधान परिषद में 19,771 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पारित हो गया. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि प्रथम अनुपूरक बजट में सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए 2643 करोड़ का प्रावधान किया है. ऊर्जा के लिए 1185 करोड़, भागलपुर के बुनकरों को बिजली कनेक्शन […]
विज्ञापन
पटना : विधान परिषद में 19,771 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पारित हो गया. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि प्रथम अनुपूरक बजट में सरकार ने आपदा प्रबं��न के लिए 2643 करोड़ का प्रावधान किया है.
ऊर्जा के लिए 1185 करोड़, भागलपुर के बुनकरों को बिजली कनेक्शन देने के लिए 330 करोड़ की व्यवस्था की गयी है. सूखे को लेकर सरकार ने डीजल अनुदान की राशि प्रति लीटर 35 से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी है. 2079 किसानों के खातों में अनुदान की राशि भेजी जा चुकी है. बिजली दर भी 90 पैसे प्रति यूनिट से घटा कर 75 पैसे कर दी गयी है.
बारिश कम होने से धान की रोपनी मात्र 25 फीसदी हुई है. पशुओं के पेयजल के लिए राज्य के 1500 तलाबों में सोलर पंप लगाने पर 42़ 21 करोड़ खर्च होंगे.भागलपुर के 6966 बनुकरों को विद्युत कनेक्शन देने के लिए 330 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










