पटना : बालिकागृह कांड की आड़ में राजद व कांग्रेस कर रहे माहौल खराब: श्रवण
Updated at : 25 Jul 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड की आड़ में राजद और कांग्रेस बिहार की छवि और राज्य का राजनीतिक माहौल खराब कर रहे हैं. दोनों दल बिहार की बच्चियों की इज्जत और अस्मत पर घटिया राजनीति व बयानबाजी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार और देश में सुशासन के लिए जाने जाते हैं. बिहार […]
विज्ञापन
पटना : मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड की आड़ में राजद और कांग्रेस बिहार की छवि और राज्य का राजनीतिक माहौल खराब कर रहे हैं.
दोनों दल बिहार की बच्चियों की इज्जत और अस्मत पर घटिया राजनीति व बयानबाजी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार और देश में सुशासन के लिए जाने जाते हैं. बिहार में कानून का राज स्थापित है और रहेगा.उक्त बातें लोजपा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को कहीं. उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी तरह के अपराध में किसी भी जाति और किसी भी पार्टी के लोगों की संलिप्ता होने पर वे बख्शे नहीं जाते हैं.
नीतीश कुमार के शासनकाल में महिला सुरक्षा सहित बिहार की बेटियों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए कई बड़े एेतिहासिक काम हुए हैं. आज बिहार में बच्चियां खुलेआम गर्व के साथ साइकिल चलाकर स्कूल जाती हैं. दहेजप्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध है. शराबबंदी से बिहार की महिलाओं और बेटियों के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आया है. राजद और विपक्षी पार्टियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के 15 वर्षों के शासन में 12 हजार से अधिक बच्चियों के साथ बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं हुई थीं.
उन्हीं के विधायक राजवल्लभ यादव द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. तेजस्वी यादव द्वारा मुजफ्फरपुर बालिका कांड की सीबीआई जांच की मांग को हास्यास्पद बताते हुये उन्होंने कहा कि कल तक ये और इनके नेता सीबीआई की जांच पर प्रश्नचिन्ह उठाते रहते थे, आज जब राज्य की पुलिस और जांच ऐजेंसियां खुलासा कर रही हैं तो सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं.
जांच में सहयोग की मांग
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा पूरे बिहार में सभी बालिका होम का समाजिक अंकेक्षण कराया जा रहा है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार गंभीरता से तत्पर है. ऐसे में विपक्ष को नकारात्मक राजनीति करने की बजाय जांच में सहयोग करना चाहिये. तेजस्वी यादव साइकिल यात्रा पर निकल रहे हैं तो उस दौरान उन्हें यह एहसास हो जायेगा कि राज्य की जनता पुन: जंगलराज की ओर नहीं जाना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




