जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, 22 पदों के लिए वोटिंग

Published at :30 May 2014 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, 22 पदों के लिए वोटिंग

पटना: जिला अधिवक्ता संघ पटना का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को होगा. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगा. मतदान के लिए अधिवक्ताओं को संघ के पहचान पत्र के साथ निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र या पैन कार्ड दिखाना पड़ेगा. रिटर्निग ऑफिसर रामाकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी […]

विज्ञापन

पटना: जिला अधिवक्ता संघ पटना का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को होगा. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगा. मतदान के लिए अधिवक्ताओं को संघ के पहचान पत्र के साथ निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र या पैन कार्ड दिखाना पड़ेगा.

रिटर्निग ऑफिसर रामाकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान के लिए वासुदेव कक्ष में छह बूथ बनाये गये हैं. मतदान के लिए हर बूथ पर पांच अधिकारी रहेंगे तथा 10 ऑब्जर्वर नियुक्ति किये गये हैं.

संघ के अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद के लिए सात और महासचिव पद के लिए आठ अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें संघ के पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं. अध्यक्ष के लिए एक, उपाध्यक्ष के लिए तीन,महासचिव पद के लिए एक और कार्यकारिणी में आठ सदस्यों का चुनाव होगा. मतों की गणना 31 मई को होगी. मतदाता सूची में 1844 अधिवक्ता मतदान के लिए सूचीबद्ध किये गये हैं. अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते हुए मतदान करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन