संपत्ति के विवाद में हुई थी शिक्षक की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोकामा : सम्यागढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मालपुर में शिक्षक सुजीत कुमार की हत्या संपत्ति के विवाद में हुई थी. पुलिस ने हत्यारोपित चाचा बिरजू यादव को गिरफ्तार कर लिया. मामले का खुलासा करते हुए बाढ़ डीएसपी कमलाकांत प्रसाद ने कहा कि मृतक शिक्षक के पिता रामजोत यादव व बिरजू यादव के बीच छह लाख […]
विज्ञापन
मोकामा : सम्यागढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मालपुर में शिक्षक सुजीत कुमार की हत्या संपत्ति के विवाद में हुई थी. पुलिस ने हत्यारोपित चाचा बिरजू यादव को गिरफ्तार कर लिया. मामले का खुलासा करते हुए बाढ़ डीएसपी कमलाकांत प्रसाद ने कहा कि मृतक शिक्षक के पिता रामजोत यादव व बिरजू यादव के बीच छह लाख रुपये के लेनदेन को लेकर तनाव था.
बिरजू बार-बार रुपये की मांग कर रहा था. नहीं देने पर गुस्से में आकर उसने भतीजे को मार डाला. हत्या में इस्तेमाल कुदाल जब्त होने पर पुलिस को मृतक के अपनों पर संदेह हुआ था. वहीं, छानबीन करने पर सारी हकीकत सामने आ गयी. इस बीच पकड़े जाने के भय से आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित चाचा को संबंधी के घर से दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










