विधानसभा घेराव करने जा रहे सैकड़ों पुलिस अभ्यर्थियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Updated at : 20 Jul 2018 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा घेराव करने जा रहे सैकड़ों पुलिस अभ्यर्थियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना : मॉनसून सत्र के पहले दिन बिहार पुलिस सफल छात्र संघ के बैनर तले अभ्यर्थियों विधानसभा के घेराव का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच में रोक लिया. इस दौरान हंगामा कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. अभ्यर्थियों ने इनकम टैक्स चौराहे से विरोध प्रदर्शन निकाला. सैकड़ों की […]

विज्ञापन

पटना : मॉनसून सत्र के पहले दिन बिहार पुलिस सफल छात्र संघ के बैनर तले अभ्यर्थियों विधानसभा के घेराव का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच में रोक लिया. इस दौरान हंगामा कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. अभ्यर्थियों ने इनकम टैक्स चौराहे से विरोध प्रदर्शन निकाला. सैकड़ों की संख्या में बिहार पुलिस ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले थे. लेकिन, तभी पटना के इनकम टैक्स चौराहे से आगे बढ़े पुलिस अभ्यर्थियों को तत्काल कोतवाली थाना पुलिस ने उन्हें विधानसभा की ओर बढ़ने से रोक लिया.

सैकड़ों की संख्या में मौजूद अभ्यर्थियों को कोतवाली थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं, अभ्यर्थियों ने साफ तौर पर कहा है कि परीक्षा में सफल होने के बाद भी उन्हें मेधा सूची से बाहर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर उन्हें आश्वाशन के सिवा और कुछ नहीं मिला. सरकार और पुलिस उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है. वहीं, हिरासत में लिये गये अभ्यर्थियों को देर शाम पीआर बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन